Searching...

स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

Thursday, August 21, 2014
रा0उ0पा0 मझेवली जिला शिमला में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन मुख्याध्यापक प्रभु दयाल सिंह ठाकुर की अध्यक्षता मे धूमधाम से मनाया गया जिस  में मझेवली, फुन्जा,  क्यारी, माडी,कोशगर और रूडी गावों की जनता, महिला मंडलों, प्राथमिक पाठशालाओं एवं आंगनवाडी के बच्चों ने सांस्कृतिक एवं 
विभिन्न खेलों में भाग लिया। मझेवली स्कूल द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यों के साथ साथ कन्या भ्रूण हत्या पर किये गए नाटक को जनता ने काफी  सराहा । तीन टांग दौड़ , म्यूजिकल चेयर,चमच दौड़ के साथ साथ घड़ा तोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया एवं बच्चों को मोमेंटो वितरित किये गए। इस आयोजन में लगभग 700 बच्चों, अभिवावकों एवं लोगों ने हिसा लिया।इस आयोजन को सफल बनाने के  लिये smc प्रधान प्रदीप कुमार, श्री कॉल राम धीमान, महिला मंडल प्रधान श्री मति रुपदासी,ग्राम विकास समिति, ग्राम पञ्च, युवक मंडल एवं मेला  कमेटी ने एवं सब समितियों के सदस्यों एवं स्थानीय स्टाफ ने भरपूर सहयोग दिया।

0 comments:

Post a Comment

 
stats counter
आपके पधारने का आभार
COMMENT BOX