श्री सुभाष नेगी गाँव फुन्जा ने स्कूल के लिये 6 पंखे दान किये

आज राजकीय उच्‍च पाठशाला मझेवली में शिक्षक दिवस का आयोजन धूम धाम से किया गया । इस अवसर पर श्री सुभाष नेगी गाँव फुन्जा को समानित किया जिन्होंने स्कूल के लिये 6 पंखे दान किये।

शिक्षक दिवस का आयोजन



आज राजकीय उच्‍च पाठशाला मझेवली में शिक्षक दिवस का आयोजन धूम धाम से किया गया । दोपहर 12 बजे smc का जनरल हाउस का आयोजन किया गया जिस में लगभग सभी अभिवावकों ने भाग लिया। SMC प्रधान प्रदीप कुमार ने सभा को संबोधित किया और शिक्षकों को बधाई दी और उन के कार्य की सराहना की। सभा में अनेक महत्व पूर्ण फैसले लिये गया और स्कूल के नाम जगह करवाने पर चर्चा हुई। स्कूल मुख्यापक प्रभु दयाल सिंह ठाकुर ने सभा मे उपस्थित जनता का धन्यवाद किया और स्कूल की समस्याओं से अभिवावकों को अवगत करवाया और स्कुल निर्माण कार्य के लिये सहयोग देने का आग्रह किया और डॉ सर्व पल्ली राधा कृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला और बच्चों को निर्देश दिया कि अगर जीवन में आगे बढ़ना है तो अपने गुरुओं का समान करें और अपने माँ बाप का आशीर्बाद ग्रहण करें। इस अवसर पर श्री सुभाष नेगी गाँव फुन्जा को समानित किया जिन्होंने स्कूल के लिये 6 पंखे दान किये। बच्चों के लिये मिष्ठान और अभिवावकों को जलपान करवाया गया। इस के बाद 3 बजे से 4.50 तक प्रधान मंत्री जी के प्रसारण को दिखाया गया और उस पर चर्चा की गई।प्रसारण को दिखाने के लिये बाहर से निशुल्क व्यवस्था की गई क्यूंकि स्कूल के पास ऐसे कोई साधन नहीं हैं।